फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं होगा भारत और श्रीलंका वनडे?: डीडीसीए ने बीसीसीआई से की वेन्यू बदलने की अपील, जानिए वजह

Tue, 03 Nov 2026 06:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जताई है। एसोसिएशन ने स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन कार्य और दिसंबर में दिल्ली के प्रतिकूल मौसम का हवाला देते हुए बीसीसीआई से मुकाबले को किसी दूसरे शहर में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। अब इस पर बोर्ड के फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का एक मुकाबला दिल्ली से बाहर शिफ्ट हो सकता है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका वनडे मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जताते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इसे दूसरी जगह आयोजित कराने का अनुरोध किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीडीसीए के एक सूत्र ने बताया कि एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई को इस संबंध में जानकारी दे दी है। इसके पीछे मुख्य वजह स्टेडियम में चल रहा रिनोवेशन का काम और दिसंबर के दौरान दिल्ली में रहने वाली प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित-विराट - फोटो : ANI
रिनोवेशन और मौसम बनी बड़ी वजह
डीडीसीए के सूत्र ने बताया कि अरुण जेटली स्टेडियम में फिलहाल मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन करना मुश्किल होगा। इसके अलावा, सर्दियों के दौरान दिल्ली में मौसम की स्थिति भी मैच के आयोजन में बाधा बन सकती है। सूत्र के मुताबिक, एसोसिएशन ने बीसीसीआई से कहा है कि वह 13 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं है। अब बोर्ड के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

13 दिसंबर से शुरू होनी है वनडे सीरीज
श्रीलंकाई टीम अगले महीने भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इसके बाद दूसरा वनडे बंगलूरू में और तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि, डीडीसीए के अनुरोध के बाद दिल्ली में होने वाले पहले वनडे के आयोजन स्थल में बदलाव की संभावना बन गई है।

श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
वनडे के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज
वनडे सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेली जाएगी। इसके मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में निर्धारित हैं।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड दौरे पर है भारतीय टीम
भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 3-2 से अपने नाम की है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें