फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर छोड़ सकते हैं आईपीएल

Wed, 25 May 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार जहीर खान पिछले साल अक्टूबर महीने में भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके हैं। खबर है कि वह आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन


37 वर्षीय जहीर इस आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे। उन्होंने टीम के ‌लिए खेले 12 मैचों में 10 विकेट झटके। उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। इस सीजन दिल्‍ली के लिए खेले अपने क्रिकेटिंग सफर को लेकर उन्होंने कहा, हम अच्छा खेले और टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि टूर्नामेंट में क्वालिफाइंग राउंड में न पहुंचने पर उन्होंने दुख भी व्यक्त किया।
Trending Videos

"खुशी है कि मैं टीम में बोझ नहीं रहा"

- फोटो : PTI
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जहीर खान हैं। उन्होंने कहा कि खुशी है कि मैं टीम में बोझ नहीं रहा।

आईपीएल में खुद के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर जहीर कहते हैं, "अभी उन्होंने इस बारे में नहीं सोचा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि उनकी टीम में युवाओं की भरमार है और टीम के हर खिलाड़ी को अपने मनमुताबिक खेलने की आजादी मिली। मैं अपना खेल इंज्वाय कर रहा हूं, लेकिन मेरा मार्गदर्शन हमेशा टीम के साथ रहेगा।"
विज्ञापन

टीम इंडिया के कोच भी बन सकते हैं जहीर

- फोटो : pti
फेमस कमेंटर हर्षा भोगले मानते हैं, कि जहीर खान टीम इंडिया के कोच पद पर बिल्कुल फिट होते हैं। उनके पास टीम इंडिया में अनुभव तो है ही, इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने अपनी कप्‍तानी भी साबित की है।

हर्षा के अनुसार, जहीर के अंदर वे सारी काबलियत हैं जो उन्हें टीम इंडिया में एक बार फिर जोड़ सकती हैं। वह गेंदबाजी कोच पद पर भी फिट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें