फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरी हार से चिंतित नहीं हैं डेयरडेविल्स

Tue, 10 May 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
लगातार दूसरी हार के बावजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम चिंतित नहीं है और टीम ने अपनी लय नहीं खोई है। यह कहना है कि दिल्ली टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीम जल्द ही जीत की राह पर लौटेगी। राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ सात विकेट से हार के बाद जहीर खान की अगुआई वाली दिल्ली टीम को शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से भी नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा। डी कॉक ने कहा कि हम हार से चिंतित नहीं हैं।

अभी हमने कई मुकाबले खेलने हैं। हमें बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम जीत की राह पर लौटें। जीत एक आदत होती उसे बनाए रखना चाहिए। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आराम देना भी जरूरी था

पंजाब के खिलाफ 182 रनों का पीछा करते हुए नौ रन से हारने वाली दिल्ली टीम के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अपनी टीम की फील्डिंग से भी खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमारी गेंदबाजी तो सही रही लेकिन फील्डिंग सही नहीं थी। डी कॉक ने कहा कि मोहाली में विकेट अच्छा था। उन्होंने पंजाब की जीत का श्रेय उनके गेंदबाजों मोहित शर्मा और संदीप शर्मा को दिया। कहा कि इन दोनों ने अपने स्पैल अच्छे फेंके और ज्यादा रन नहीं दिए खासकर अंतिम ओवरों में। मोहित शर्मा ने चार ओवरों में 21 रन दिए जबकि संदीप शर्मा ने 36 रन देकर एक विकेट लिया। 

खिलाड़ियों को आराम देना भी जरूरी था
डी कॉक ने पुणे के खिलाफ मुकाबले में चार प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम देने के टीम प्रबंधन के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह सीजन लगभग आधा बीत चुका है। टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गलत समय पर कोई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल न हो जाए।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार खेल रहे हैं ऐसे में उन्हें जरूरी विश्राम भी दिया जाना जरूरी है। दिल्ली की टीम ने सात में से पांच मुकाबले जीते लेकिन उसके बाद उसने पुणे और पंजाब के खिलाफ मैच गंवा दिए जबकि शनिवार को टीम कप्तान जहीर खान सहित सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें