फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: शुभमन गिल की बहन को अपशब्द कहने वालों पर होगी कार्रवाई, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख का बयान

Mon, 22 May 2023 07:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन ने आईपीएल के लीग राउंड के आखिरी मैच में शतक लगाकर आरसीबी के खिलाफ गुजरात को जीत दिला दी। हार के बाद आरसीबी की टीम बाहर हो गई। इससे उसके कुछ फैंस ने गिल और उनकी बहन के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे।
विज्ञापन
बहन के साथ शुभमन गिल और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सोमवार को क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करने वालों की आलोचना की है।  उन्होंने कहा कि गिल की बहन को ट्रोल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुभमन ने आईपीएल के लीग राउंड के आखिरी मैच में शतक लगाकर आरसीबी के खिलाफ गुजरात को जीत दिला दी। हार के बाद आरसीबी की टीम बाहर हो गई। इससे उसके कुछ फैंस ने गिल और उनकी बहन के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "ट्रोलर्स को शुभमन गिल की बहन को गाली देते हुए देखना बेहद शर्मनाक है क्योंकि वे लोग जिस टीम का समर्थन करते हैं वह मैच हार गई। पहले हमने विराट कोहली की बेटी को गाली देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। DCW उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिन्होंने गिल की बहन को भी गाली दी है। यह सहन नहीं किया जाएगा।"



दरअसल, रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों को ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। मुंबई ने तो सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, लेकिन गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


विराट कोहली के शतक पर शुभमन गिल की शतकीय पारी भारी पड़ी। हालांकि, आरसीबी के कुछ फैंस इस हार को पचा नहीं पाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर शुभमन और उनकी बहन के लिए RCB के फैंस ने अपशब्दों के इस्तेमाल किए हैं। खासतौर से शुभमन की बहन शाहनील गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें