दिल्ली के खिलाफ गरजा अनिकेत का बल्ला
37 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी हैदराबाद को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने मोर्चा संभाला और क्लासेन के साथ शानदार साझेदारी की। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया और विशेष सूची में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे उम्रदराज गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, छठी बार हेड को किया आउट
मैच में क्या हुआ?
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं जीशान अंसारी: यूपी टी20 लीग में लिए सर्वाधिक विकेट, घरेलू क्रिकेट में तीन की इकोनॉमी से बरपा चुके कहर