फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs SRH: अनिकेत सनराइजर्स के लिए अर्धशतक लगाने वाले चौथे युवा बल्लेबाज, छक्के के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड

Sun, 30 Mar 2025 06:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

37 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी हैदराबाद को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने मोर्चा संभाला और क्लासेन के साथ शानदार साझेदारी की। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया और विशेष सूची में शामिल हो गए।
विज्ञापन
अनिकेत वर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मैच में युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। उनकी इसी पारी की बदौलत हैदराबाद 164 रनों का लक्ष्य तैयार करने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ गरजा अनिकेत का बल्ला
37 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी हैदराबाद को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने मोर्चा संभाला और क्लासेन के साथ शानदार साझेदारी की। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया और विशेष सूची में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: DC vs SRH: आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे उम्रदराज गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, छठी बार हेड को किया आउट

अनिकेत बने हैदराबाद के लिए ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज
वह हैदराबाद के लिए अर्धशतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 23 साल 53 दिन की उम्र में किया। इस मामले में शीर्ष पर प्रियम गर्ग हैं, जिन्होंने 19 साल 307 दिन की उम्र में सीएसके के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

आईपीएल में SRH के लिए अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
उम्र खिलाड़ी विपक्षी टीम साल
19 साल 307 दिन प्रियम गर्ग चेन्नई सुपर किंग्स 2020
20 साल 319 दिन नितीश रेड्डी पंजाब किंग्स 2024
21 साल 217 दिन अभिषेक शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 2022
23 साल 53 दिन अनिकेत वर्मा दिल्ली कैपिटल्स 2025*

अनिकेत के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
अनिकेत ने अपनी पारी के दौरान 180.48 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और छह छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल में पहली तीन पारियों के बाद किसी अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। उन्होंने अब तक 10* छक्के लगाए हैं। इस मामले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दीपक हु्ड्डा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने शुरुआती तीन पारियों में नौ छक्के लगाए थे।

आईपीएल की शुरुआती तीन पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज 
छक्के खिलाड़ी 
10* अनिकेत वर्मा
9 दीपक हुड्डा
8 नितीश रेड्डी
8 नमन ओझा
8 नीतीश राणा
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं जीशान अंसारी: यूपी टी20 लीग में लिए सर्वाधिक विकेट, घरेलू क्रिकेट में तीन की इकोनॉमी से बरपा चुके कहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें