फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB: दिल्ली का WPL प्लेऑफ का दूसरा सर्वाधिक स्कोर, जेमिमा ने अर्धशतकीय पारी से की हरमनप्रीत की बराबरी

Thu, 05 Feb 2026 09:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 203 रन बनाकर इतिहास रच दिया। महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 203 रन बनाकर इतिहास रच दिया। महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : PTI
दिल्ली ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली ने आरसीबी के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी 57 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास के किसी प्लेऑफ मुकाबले में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले मुंबई ने पिछले साल गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 213/4 रन बनाए थे। 

डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर

स्कोर मैच स्थान साल मैच प्रकार
213/4 मुंबई बनाम गुजरात ब्रेबॉर्न 2025 एलिमिनेटर
203/4 दिल्ली बनाम आरसीबी वडोदरा 2026 फाइनल
182/4 मुंबई बनाम यूपी डीवाई पाटिल 2023 एलिमिनेटर
168/7 गुजरात बनाम  दिल्ली वडोदरा 2026 एलिमिनेटर

लिजेल ली और शेफाली के बीच हुई 49 रन की साझेदारी
इस मुकाबले में दिल्ली की शुरुआत धीमी हुई। शुरुआती तीन ओवर के बाद टीम सिर्फ नौ रन बना पाई थी। चौथे ओवर में लिजेल ली ने गेयर बदला और सायली सतघरे को निशाना बनाते हुए पारी के चौथे ओवर में 20 रन झटके। पहले विकेट के लिए ली और शेफाली के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। अरुंधति रेड्डी ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली को निशाना बनाया और वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद लिजेल ली भी 37 रन बनाकर आउट हो गईं।

जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : PTI
जेमिमा ने की हरमनप्रीत की बराबरी
तीसरे विकेट के लिए एल. वोलवार्ड्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 51 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमिमा ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह डब्ल्यूपीएल के प्लेऑफ मैचों का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले नेट शीवर ब्रंट ने 29 गेंदों में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। वहीं, जेमिमा महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने हरमनप्रीत कौर और नेट शीवर ब्रंट की बराबरी कर ली। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने पिछले साल दिल्ली के खिलाफ खिताबी मैच में 66 रनों की पारी खेली थी। उससे पहले नेट शीवर ब्रंट ने 2023 में दिल्ली के खिलाफ खिताबी मैच में नाबाद 60 रन बनाए थे।

डब्ल्यूपीएल फाइनल में 50 से ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

बल्लेबाज रन (गेंद) विपक्षी टीम जगह साल
हरमनप्रीत कौर 66 (44) दिल्ली कैपिटल्स ब्रेबॉर्न 2025
नेट शीवर-ब्रंट 60* (55) दिल्ली कैपिटल्स ब्रेबॉर्न 2023
जेमिमा रोड्रिग्स 57 (37) आरसीबी वडोदरा 2026
विज्ञापन

वोलवार्ड्ट और हेनरी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
जेमिमा को सायली सतघरे ने क्लार्क के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा वोलवार्ड्ट और चिनेल हेनरी ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी हुई और स्कोर 200 के पार पहुंचा। वोलवार्ड्ट ने 44 रन बनाए जबकि हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें