इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार को 27वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। डबल हेडर में दिन के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली की टीम जीत की लय बरकरार रखने के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी तो वहीं बैंगलोर की टीम चेन्नई से मिली हार के गम को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। दोनों टीमों का इस सीजन में अब तक का सफर मिलाजुला रहा है। ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...