फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs LSG, Navi Mumbai Weather: लखनऊ और दिल्ली के मैच में नहीं होगा ओस का असर, जानें कैसी रहेगी पिच

Thu, 07 Apr 2022 12:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ओस का असर ज्यादा नहीं होगा। पिछले मैच में यहां लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे और लक्ष्य का बचाव कर लिया था। 
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत और लोकेश राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का 15वां मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेंगी। दिल्ली की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और एक में उसे जीत मिली है, जबकि दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ की टीम तीन मैच खेल चुकी है और लगातार दो जीत से उसके हौसले बुलंद हैं। दिल्ली के लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। वहीं लखनऊ के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में ओस बड़ा फर्क डालेगी। इसी वजह से अधिकतर कप्तानों ने इस सीजन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, इस मैच में ओस का असर कम होने की संभावना है। ग्राउंड में अस्पा 80 का छिड़काव किया जाएगा, जो ओस का असर कम करता है 

कैसी रहेगी पिच
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को मदद मिलती है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है और गेंद तेजी से बल्लेबाज तक पहुंचती है। वहीं गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजों को पड़े शॉट खेलने में आसानी होती है और बढ़िया उछाल के साथ गेंद बल्लेबाजों के पास पहुंचती है। पिछले मैच में लखनऊ ने यहां 169 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया था। ऐसे में दूसरी पारी में भी गेंदबाजों को मदद मिलती है। तेज गेंदबाज नई गेंद का फायदा उठा सकते हैं। 

कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं रात में गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मैच वाले दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ चार फीसदी है। दिन में नमी 69  फीसदी के करीब रहेगी, जो रात में कम होकर 64 फीसदी तक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजूर रहमान, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, एंड्रयू टाय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें