फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs LSG IPL 2022 Live Streaming: राहुल की लखनऊ का मुकाबला पंत की दिल्ली से, जानें अपने फोन में फ्री में कैसे देखें मैच

Thu, 07 Apr 2022 12:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन में दिल्ली ने दो मैच खेले हैं। एक में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ तीन में से दो मैच जीत चुकी है। 
 
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम अपना तीसरा मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ खेलेगी। ये दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन में दिल्ली ने दो मैच खेले हैं। एक में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ तीन में से दो मैच जीत चुकी है। इस मैच में दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और एनरिक नोर्तजे वापसी कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के वापस आने से दिल्ली की टीम मजबूत होगी। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस वापसी कर सकते हैं। उनके खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन


लखनऊ के बल्लेबाजों ने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से यह टीम पहला मैच हारने के बाद लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दिल्ली की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी ही सबसे बड़ी कमजोरी रही है। अब वॉर्नर के वापस आने से दिल्ली की बल्लेबाजी थोड़ी मजबूत हुई है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला? 
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला सात अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजूर रहमान, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, एंड्रयू टाय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें