Delhi Capitals vs Kolkata Knights Riders Playing 11 Prediction : 2021 में 479 और 2022 में 283 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ टीम की सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 15 के उच्चतम के साथ सिर्फ 34 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श का भी बल्ला अब तक नहीं चला है।
दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार (20 अप्रैल) को अपने होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरने जा रही है। यहां हारने पर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम हो जाएगी। लगातार पांच हार के बाद उसके लिए यह मुकाबला जीतना हर हालत में जरूरी है। यही कारण है कि दिल्ली की टीम इस मुकाबले में नए प्रयोगों के साथ उतर सकती है, जिसमें पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श जैसे दिग्गजों पर गाज भी गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
पृथ्वी की ओपनिंग खतरे में
2021 में 479 और 2022 में 283 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ टीम की सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 15 के उच्चतम के साथ सिर्फ 34 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वह शून्य पर रन आउट हुए। ऐसे में उनके स्थान पर सरफराज खान को बतौर ओपनर उतारा जा सकता है। हालांकि, तेज गेंदबाजों के खिलाफ जो समस्या पृथ्वी की है वही समस्या सरफराज की भी है, लेकिन दिल्ली के पास ऐसे विकल्प मौजूद नहीं हैं, जिन्हें मौका दिया जा सके। मनीष पांडे को भी उच्च क्रम में मौका दिया जा सकता है। यश ढुल को आजमाया गया, लेकिन वह दो मैचों में कोई खास छाप नहीं छोड़ सके।
डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
वॉर्नर का स्ट्राइक रेट भी है परेशानी
मिचेल मार्श की बल्ले से फॉर्म दिल्ली के लिए चिंता बनी हुई है। उन्होंने तीन मैचों में 0,4,0 की पारियां खेली हैं। देखने वाली बात यह होगी कि उन्हें नंबर तीन पर फिर आजमाया जाता है या फिर रिले रूसो, रोवमन पॉवेल को मौका मिलता है। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने जरूर पांच मैचों में 228 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 116 का रहा है। इसके लिए उनकी आलोचना भी हो चुकी है। हालांकि ,दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने की वजह से उन्हें खुलकर खेलने की स्वतंत्रता भी नहीं मिली है।
रिंकू पर होंगी निगाहें
केकेआर को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली। उसकी कोशिश हर हाल में जीत के क्रम में वापस आना होगा। कप्तान नीतीश राणा और गुजरात के खिलाफ पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह फॉर्म में हैं। अच्छी बात यह है कि आंद्रे रसेल ने भी रन बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
दिल्ली के नीतीश फिरोजशाह कोटला से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह यहां जरूर अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। केकेआर भी इस मुकाबले में कुछ प्रयोग कर सकती है। इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय को मौका दिया जा सकता है और रहमानुल्लाह गुरबाज की जगह एन जगदीशन को विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
सुयश का कोटला पर होगा पहला मैच
कोलकाता का मजबूत पक्ष वेंकटेश अय्यर हैं। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वेंकटेश ने मुंबई के खिलाफ 104 रन बनाए थे और गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने 83 रन की पारी खेली थी। फिर दिल्ली के सुयश शर्मा का भी फिरोजशाह कोटला पर यह पहला मैच होगा। वह भी यहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजूर रहमान।