फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs GT: दिल्ली में गरजा केएल राहुल का बल्ला, शानदार अर्धशतक पर पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल

Wed, 08 Apr 2026 10:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
केएल राहुल-अहान शेट्टी-अथिया शेट्टी - फोटो : IANS-Jiohotstar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस दौरान उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केएल के अर्धशतक पर अथिया का रिएक्शन
इस मैच में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिस पर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। वह अपने भाई अहान शेट्टी के साथ काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल-वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IANS
घर से बाहर गुजरात ने बनाया दूसरा 200+ स्कोर
आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध जीत के लिए 211 रन का टारगेट रखा है। घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात का यह दूसरा 200 से ज्यादा का स्कोर है।इससे पहले पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 209/4 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को महज 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 19 रन जुड़े थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।

बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की। कप्तान गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मुकाबले के लिए डीसी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है, जबकि जीटी एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें