फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर को दाउद ने दी धमकी, कहा मुंह बंद रखो नहीं तो अंजाम...

Sun, 16 Oct 2016 09:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम - फोटो : Getty
विज्ञापन
अडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को फोन पर धमकी दी है और उन्हें मुंह बंद रखने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियादाद अंडवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के समधी हैं। मियादाद और अफरीदी के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है। दोनों के बीच मैच फिक्सिंग के मामले को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


 

शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
मामले को बढ़ता देख दाउद ने अपने समधी का बचाव किया है और अफरीदी को मुंह बंद रखने की धमकी दी है। खबरों के अनुसार 12 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे दाऊद ने खुद शाहिद अफरीदी को फोन किया। दाउद ने अफरीदी को धमकी दी कि अपना मुंह बंद रखो या नतीजे भुगतने को तैयार रहो।धमकी के बाद अफरीदी को डॉन का डर सता रहा है। अफरीदी अब लाहौर में रहते हैं, लेकिन एक साल पहले तक कराची में रहते थे, जहां कथित तौर पर दाउद का भी घर है। 

 
विज्ञापन

जावेद मियादाद - फोटो : getty
मियादाद और  अफरीदी के बीच हालिया विवाद उस वक्त हुआ जब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने लिए फेयरवेल मैच आयोजित कराने की अपील की। इस पर मियादाद ने आरोप लगाया कि पैसे की लालच में अफरीदी इस तरह की मांग कर रहे हैं। मियादाद ने अफरीदी पर फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि शाहिद अपनी बेटी की कसम खाकर कहें कि उन्होंने फिक्सिंग की है। इस पर अफरीदी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी दी थी, लेकिन इससे पहले ही अफरीदी के पास  डॉन का फोन आ गया। इसके बाद अफरीदी चुप हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें