फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे डेविड वार्नर, हेजलवुड की टीम में वापसी

Tue, 25 Jan 2022 10:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है। वहीं जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। ट्रविस हेड और झाय रिचर्डसन भी टीम में शामिल हैं। इस सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी शुरू कर रहा है। 
 
विज्ञापन
david warner - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। पांच मैचों की इस सीरीज में डेविड वार्नर को आराम दिया गया है। टी-20 सीरीज के मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएंगे। वार्नर के अलावा मिशेल मार्श को भी इस सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं बेन मेकडेरमॉट, जोश हेजलवुड, मॉइजेज हेनरिक्स, ट्रेविस हेड और झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज के साथ टी-20 वर्ल्डकप के खिताब का बचाव करने के लिए तैयारी शुरू करेगी। कई खिलाड़ियों के पास इन पांच मैचों में एक अच्छी विरोधी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित करने का मौका है। 

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
पैर की चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। वहीं बिग बैश लीग के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बेन मैकडॉरेट को भी टीम में शामिल किया गया है। सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मॉइजेज हेनरिक्स को भी टीम में शामिल किया गया है। हेनरिक्स पिछले साल वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे में भी टीम के साथ गए थे। इसके अलावा ट्रेविस हेड और झाट रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी करेंगे वार्नर और मार्श
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है। इस वजह से डेविड वार्नर और मिशेल मार्श को टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए तैयारी करेंगे। जस्टिंग लैंगर और उनके साथी कोच भी श्रीलंका सीरीज के दौरान टीम के साथ नहीं होंगे। इस सीरीज में एंड्यू मैकडोनाल्ड टीम के कोच के रूप में काम करेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें