फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकती है' 

Wed, 11 Sep 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एशेज 2019 - फोटो : social media
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने अपनी आत्मकथा में बॉल टैंपरिंग को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। कुक ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आड़े हाथ लिया है। कुक ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जो जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
alastair cook
कुक ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि जब 2017-18 में एशेज सीरीज के बाद सेलीब्रेशन हो रहा था तब वॉर्नर ने मुझे बताया था कि फर्स्ट क्लास मैच में वह किस प्रकार हाथ में पट्टी बांधकर गेंद से छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने लिखा कि वॉर्नर गेंद को छेड़ने के और भी टिप्स देते लेकिन उस जगह मौजूद स्टीव स्मिथ ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

3 of 4
alastair cook
सात एशेज सीरीज खेलने वाले कुक ने लिखा कि जब मैंने स्मिथ की तरफ देखा तो ऐसा लग रहा था कि वह वॉर्नर से कह रहे हो कि तुम्हें इसका खुलासा नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुक सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन अपनी आत्मकथा में उन्होंने सबकुछ बयान कर दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
alastair cook
बता दें पिछले साल केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के खिलाफ बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर और स्मिथ पर  एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था। वहीं, कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें