फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्नर की इस हरकत से तिलमिलाया सीए

Sat, 18 May 2013 09:23 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर अपने ही देश की मीडिया पर भड़कने के कारण फंस गए हैं। वार्नर ने ट्विटर के जरिए ऑस्ट्रेलिया के दो मशहूर क्रिकेट लेखकों रोबर्ट क्रैडॉर्क और मैलकम कॉन पर भड़ास निकाली थी जिसके कारण अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की जांच का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


क्रैडॉक ने आईपीएल-6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग मसले पर एक लेख लिखकर इस लीग की कड़ी आलोचना की थी। इस लेख से आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले वार्नर भड़क गए और उन्होंने कई ट्वीट कर अपशब्द कहे।

उन्होंने क्रैडॉक के बारे में लिखा, ‘क्रैडॉर्क आईपीएल के बारे में अनाप-शनाप लिखते हो। ईर्षालु, जो तुम्हारा काम है उसे करो।’ वहीं, मैलकम के बारे में वार्नर ने लिखा, ‘मैलकम तुम अब भी बोल रहे हो। कोई चिंता नहीं, तुम्हारा अखबार कोई नहीं खरीदता’।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें