मैच देखने पहुंचा पूरा परिवार
डेविड वॉर्नर का पूरा परिवार यह मैच देखने पहुंचा था। उनकी बेटियां भी यह मैच देखने गई थीं। हालांकि, वॉर्नर के आउट होने के बाद उनकी बेटियां निराश हो गईं। वॉर्नर की पत्नी ने भी यह फोटो शेयर की थी। उन्होंने बताया कि पिता के आउट होने पर बेटियों का दिल टूट गया। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम आईपीएल में 5580 रन हैं और 52 अर्धशतक हैं। वो आईपीएल में चार शतक भी लगा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं।