फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद वार्नर का छलका दर्द, कहा- हमें किसी ने दावेदार नहीं कहा था, आज हम जहां हैं उस पर गर्व है

Mon, 09 Nov 2020 06:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media
सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चार जीत के बाद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। हार की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर निराश दिखे। उन्होंने कहा कि आईपीएल में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम के क्षेत्ररक्षण को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा - फोटो : PTI
वार्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में हमारा रवैया हार का कारण बना।’
विज्ञापन

3 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
वार्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी।

4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था। हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था। मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है। चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है। आज हम जहां हैं उस पर मुझे गर्व है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
बता दें कि दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए। दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें