ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड में पहली बार होने जा रही द हंड्रेड लीग से अपना नाम कोरोना वायरस की वजह से वापस नहीं लिया है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है।
ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट के 'वाटूडे' मुताबिक वार्नर के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने कहा, इस फैसले का COVID-19 से कोई लेना-देना नहीं है, जिससे क्रिकेट गतिविधियों पर वैश्विक रोक लगी है।'
बता दें कि वार्नर लीग से हटने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह द हंड्रेड लीग लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। यह लीग 17 जुलाई से 15 अगस्त तक खेली जाएगी। दरअसल, इस दौरान राष्ट्रीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है।
वार्नर के मैनेजर ने ये भी कहा कि अगर कोरोना वायरस का मामला थोड़ा कम हो जाता है तो वार्नर आईपीएल में खेलेंगे। बता दें कि आईपीएल की शुरुआत पहले 29 मार्च को होनी थी, लेकिन इस महामारी की वजह से इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।