फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 का खिताब कोई भी जीते, ऑरेंज कैप तो डेविड वॉर्नर के सिर पर ही सजेगा

Sun, 12 May 2019 08:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
IPL 2019 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम तीन-तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। चौथी बार चैंपियन बनने के लिए यह टीमें जी-जान लगा देगी। नया चैंपियन कौन होगा यह जानने में तो अभी इंतजार करना होगा, लेकिन टूर्नामेंट का बेहतरीन बल्लेबाज या फिर यूं कहे कि ऑरेंज कैप किसके पास होगा इसका फैसला अभी से हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
दिलचस्प बात यह है कि जिसे यह खिताब मिलने जा रहा है, उसने इस सीजन में अपना आखिरी मैच 29 अप्रैल को खेला था और काफी पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर की।
विज्ञापन

3 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
32 वर्षीय डेविड वॉर्नर की टीम भले ही फाइनल तक नहीं पहुंची, लेकिन महज 12 मैच खेलकर वॉर्नर ने वो कमाल कर दिखाया जो कई क्रिकेटर्स 16 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए। डेविड वॉर्नर ने इस लीग में हैदराबाद के लिए 12 मैच खेले और उन्होंने 69.20 की औसत से 692 रन बनाए।

4 of 6
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर इस सीजन में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने 600 रन का आंकड़ा छुआ है। वॉर्नर से पीछे पंजाब के लिए खेलने वाले केएल राहुल (593) हैं। शिखर धवन (521) इस लिस्ट में तीसरे, आंद्रे रसेल (510) चौथे और क्विंटन डीकॉक (500) पांचवें नंबर पर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि डीकॉक को छोड़कर किसी की भी टीम खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
जिन बल्लेबाजों के मैच बाकी हैं, उनमें डीकॉक के बाद एमएस धोनी (414), वॉर्नर के सबसे करीब हैं। स्पष्ट है कि डीकॉक या एमएस धोनी कितने भी रन बना लें, वॉर्नर को पीछे छोड़ पाना नामुमकिन है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IPL 2019 - फोटो : TWITTER

IPL-12 में सबसे अधिक रन

खिलाड़ी
मैच
 रन
डेविड वॉर्नर
12
692
केएल राहुल
14
593
शिखर धवन
16
521
आंद्रे रसेल
14
510
क्विंटन डीकॉक
15
500
क्रिस गेल
13
490



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें