फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL: कप्तानी से प्रतिबंध हटने के बाद इस टीम की कमान संभालते दिखेंगे वॉर्नर, छह साल बाद करेंगे नेतृत्व

Wed, 06 Nov 2024 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वॉर्नर ने जून में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को क्रिस ग्रीन की जगह सिडनी थंडर का कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में कप्तानी पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था। इसके कुछ ही दिनों बाद बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम सिडनी थंडर ने वॉर्नर को टीम का कप्तान  नियुक्त करने का फैसला किया है। छह साल बाद पहली बार होगा जब वॉर्नर किसी टीम का नेतृत्व करेंगे। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर की कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, पिछले महीने ही संचालन संस्था ने उन पर लगे इस प्रतिबंध को हटाया जिससे उनका सिडनी थंडर की कप्तानी करने का रास्ता साफ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस ग्रीन की जगह मिली कप्तानी
वॉर्नर ने जून में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को क्रिस ग्रीन की जगह सिडनी थंडर का कप्तान नियुक्त किया गया है। बीबीएल का 14वां सीजन 15 दिसंबर से शुरू होगा। वॉर्नर कहा कि फिर से थंडर की कप्तानी मिलना उनके लिए काफी मायने रखती है। 

वार्नर ने कहा, इस सत्र में फिर से थंडर की कप्तानी करना मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं शुरू से इस टीम का हिस्सा रहा हूं और फिर से मेरे नाम के आगे कप्तान लिखा जाना शानदार है। मैं इस सत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करने और युवा खिलाड़ियों में अपने अनुभव साझा करने को लेकर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें