वहीं, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी को बेलिंडा क्लार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें दूसरी बार यह मेडल मिला है। वह इस समय वन-डे और टी-20 में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। बेलिंडा ने महिला एशेज 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वन-डे महिला क्रिकेट ऑफ द इयर का अवॉर्ड भी मिला है।
इसके अलावा टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए मार्नस लाबुशेन को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, वन-डे और टी-20 के कप्तान आरोन फिंच को वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। फिंच ने लगातार टीम के लिए रन बनाए है।