आईपीएल से सफलता की पायदान पर चढ़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब पैसे के लिए एक अन्य खेल में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
ऐसी खबरें हैं कि डेविड वॉर्नर अमेरिका में बेसबॉल खेल सकते हैं, जहां सफल हिटर के पास साल में लाखों डॉलर कमाने का मौका होता है।
डेविड वॉर्नर के मैनेजर टोनी कोनेली ने सिडनी में बताया कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। वॉर्नर और मैंने इस पर बात की है। देखते हैं कि आगे क्या होता है। फिलहाल उसका पूरा ध्यान एशेज सीरीज पर है।
एशेज में वॉर्नर का शानदार फॉर्म उन्हें सालाना 50 लाख डॉलर का खिलाड़ी बना सकता है।
बेसबाल में अमेरिका में एक 'बेस्ट बैटर्स' सालभर में दो करोड़ डॉलर तक कमा सकता है और अंग्रेजी टेलीग्राफ के अनुसार वॉर्नर के क्रिकेट में करारे शॉट्स बेसबाल में काम आ सकते हैं।
बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने आईपीएल में ही आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी और उन्हें क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है।