इस नोट में वॉर्नर ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया के अलावा पूरी दुनिया में क्रिकेट के बहुत फैंस हैं। मेरी इस भूल से क्रिकेट पूरी दुनिया में शर्मसार हुआ है। इस मामले में दोषी पाए जाने की वजह से मैं आप सबसे माफी मांगता हूं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मेरे इस कदम से क्रिकेट और उसके प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। जिस खेल से मैं और आप सभी प्यार करते हैं, बॉल टेंपरिंग का यह अपराध उस पर एक धब्बा है।'
बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद
डेविड वॉर्नर के लिए इस साल आईपीएल के दरवाजे भी बंद हो गए हैं। पूरी दुनिया की तरह भारत में भी इस खिलाड़ी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी।