फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, टॉप स्पॉन्सर ने विवादित टीम के साथ खत्म किया समझौता

Thu, 29 Mar 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Steve smith
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स का नाम सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) को बड़ा झटका लगा है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगने के बाद बोर्ड के टॉप स्पॉन्सर्स 'मैगलन' ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से समझौता तोड़ दिया है। बता दें कि साल 2017 में दोनों के बीच घरेलू टेस्ट मैचों के राइट्स को लेकर तीन साल के लिए करीब एक अरब रुपए का अनुबंध हुआ था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी खुद मैगलन के चीफ एक्जीक्यूटिव और को-फाउंडर हामिश डगलस ने दी। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की इस शर्मनाक हरकत से पूरी दुनिया में उनका भरोसा टूटा है। ऐसे में कंपनी इस टीम के साथ अपना करार आगे जारी नहीं रख सकती।

Trending Videos
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
इससे सीए को बड़ा नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही दोषी खिलाड़ियों के लिए भी यह कम नुकसान की बात नहीं है। स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल में खेलने के लिए 12-12 करोड़ रुपए मिलने वाले थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट बोर्ड से भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें 20-20 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। इस तरह दोनों को 32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

इतना ही नहीं एक और कंपनी एएसआईसीएस ने भी डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ अपने करार का अंत कर दिया है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इन स्टार खिलाड़ियों को कई कंपनियों से स्पॉन्सरशिप मिल रही थी। बॉल टेंपरिग विवाद में फंसने के बाद अब शायद ही कोई प्रतिष्ठित कंपनी इन खिलाड़ियों के साथ अपने करार को आगे जारी रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें