ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन खिलाड़ियों को अपने क्लब में शामिल करने की योजनाएं अभी से बनने लगी हैं। अंग्रेजी काउंटी क्रिकेट सरे के कोच माइकल डी वेन्यूटो स्मिथ और वार्नर में से कम से कम किसी एक को अपनी टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं। वेन्यूटो 2016 तक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं।
खास बात यह है कि आईपीएल सीजन-11 खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली खुद इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह इंग्लिश काउंटी क्लब सरे से ही जुड़ने जा रहे हैं। अगर सरे की टीम में स्मिथ या वॉर्नर में से किसी एक खिलाड़ी को एंट्री मिलती है तो यह देखना काफी रोमांचक रहेगा।