द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगारू टीम के कप्तान
स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया कि बॉल टेंपरिंग के इस मामले में टीम के सभी सदस्यों को पता था। कप्तान स्मिथ का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में कंगारू टीम की बड़ी आलोचना हुई।
इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने तीनों ही खिलाड़ियो ंपर सख्ता कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आईपीएल में इन्हें बड़ा झटका लगा।
दरअसल बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ और
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया। रॉजस्थान रॉयल्स ने जहां टीम का नया कप्तान अजिंक्य रहाणे को चुना, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी अभी इस मामले पर विचार कर रही।