Quinton de Kock and David Warner
यह आपसी विवाद डरबन टेस्ट के चौथे दिन शुरू हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में द. अफ्रीका को तीन शुरुआती झटके देकर मैच अपने पक्ष में कर लिया था, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को काफी देर तक जीत से दूर रखा, जिसके बाद वॉर्नर अपना आपा खो बैठे थे।
वहीं आईसीसी द्वारा कार्रवाई किए जाने पर वॉर्नर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद वॉर्नर की इस हरकत को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैनेजमेंट शुरू से नजरअंदाज कर रही है। इस तरह का रवैया अपनाने के बाद भी उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो पोर्ट एलिजाबेथ में 9 मार्च से खेला जाएगा।