वॉर्नर ने जताया गुस्सा
वॉर्नर ने लिखा, 'हम बिना पायलट के एक प्लेन में सवार हुए और घंटों तक प्लेन में इंतजार किया। एयर इंडिया आप यह जानते हुए कि उड़ान के लिए कोई पायलट उपलब्ध नहीं है, यात्रियों को क्यों बोर्ड कराते हैं?' इसके बाद एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और कई विमान कंपनियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।
IPL 2025: नीलामी में अनसोल्ड रहे 'लॉर्ड शार्दुल' की आईपीएल में एंट्री, लखनऊ की टीम में इस गेंदबाज की जगह लेंगे
एयर इंडिया ने दी सफाई
एयरलाइन ने समझाया कि वॉर्नर की उड़ान को सौंपा गया चालक दल को कोई और ड्यूटी मिल गई थी और उसी में व्यस्त थे। एयर इंडिया ने स्थिति को स्वीकार किया वॉर्नर और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए निराशा व्यक्त की। वॉर्नर की शिकायत पर एयर इंडिया ने लिखा, 'डियर मिस्टर वॉर्नर, बेंगलुरु में चुनौतीपूर्ण मौसम के कारण सभी एयरलाइंस के मार्गों में बदलाव आया और देरी हुई। आपकी उड़ान का संचालन करने वाले चालक दल को किसी और असाइनमेंट पर भेजा दया था, जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं और हमारे साथ उड़ान भरने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद।'
Disha Patani Dance Photos: IPL के उद्घाटन समारोह में दिशा पाटनी की हसीन अदाओं पर फैंस हारे दिल, देखें तस्वीरें
डेविड वॉर्नर पीएसएल में हिस्सा लेंगे
वॉर्नर पिछले साल जेद्दा में मेगा नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का हिस्सा नहीं हैं। वॉर्नर आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ 6000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चार बल्लेबाजों में से हैं। यह दिग्गज बल्लेबाज अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 में कराची किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पीएसएल 11 अप्रैल से 18 मई तक खेला जाएगा। कराची किंग्स की टीम अपना पहला मैच शनिवार 12 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ खेलेगी।
IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए