फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में रंगभेद: इस विदेशी क्रिकेटर ने लगाया आरोप, कहा- 'कालू' कहते थे टीम के साथी खिलाड़ी

Sun, 07 Jun 2020 10:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5

रंगभेद की आंच अमेरिका से होते हुए पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज के वर्ल्ड टी-20 विजेता कप्तान और पूर्व खिलाड़ी डैरेन सैमी ने सनसनीखेज खुलासा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए उन्हें और एक अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

2 of 5
डैरेन सैमी की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे डैरेन सैमी के इंस्टाग्राम की स्टोरी बताई जा रही है। आईपीएल छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग खेलने वाले इस कैरेबियाई खिलाड़ी के मुताबिक IPL में उन्हें और परेरा को 'कालू' कहकर बुलाया जाता था, इसका मतलब उन्हें अब पता चला है, जिसके बाद वह काफी गुस्से में हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन

3 of 5
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया

सैमी ने लिखा, 'मुझे अभी 'कालू' का मतलब पता चला है, जब मैं IPL में सनराइजर्स के लिए खेलता था तो वे मुझे और थिसारा परेरा को इस नाम से बुलाते थे। मुझे लगता था कि इसका मतलब मजबूत घोड़ा होता है, लेकिन मेरी पहले की पोस्ट इसका कुछ और अर्थ बता रही है और मैं गुस्से में हूं।' जिस स्क्रीनशॉट का जिक्र सैमी कर रहे हैं, उसमें लिखा था कि, 'ओह तो इसका यह अर्थ होता है, जब वे मुझे और परेरा को भारत में कालू कहते थे, जब हम सनराइजर्स के लिए खेलते थे। मैं बस यही सोचता था कि वे मुझे मजबूत अश्वेत व्यक्ति बोल रहे हैं.... मैं अब बहुत गुस्से में हूं।'

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी क्रिकेट में नस्लभेद होने की बात कही थी। गेल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा था, 'किसी अन्य की तरह अश्वेत लोगों की जिंदगी भी मायने रखती है। नस्लवादी लोगों को शर्म आनी चाहिए। मैंने दुनिया की यात्रा की है और खुद के लिए भी नस्लीय टिप्पणी का अनुभव किया है क्योंकि मैं अश्वेत हूं। सिर्फ फुटबॉल में रंगभेद नहीं होता बल्कि क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं। यहां तक की अश्वेत होने पर टीमों में भी है। मुझे इस छड़ी का अंतिम सिरा मिल गया है। अश्वेत और शक्तिशाली। अश्वेत और गर्व।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डैरेन सैमी (बाएं) और थिसारा परेरा (दाएं) - फोटो : ट्विटर

याद हो कि बीते दिनों अमेरिका के मिनियापॉलिस इलाके में अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से ही दुनिया भर में रंगभेद और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। क्रिकेटर क्रिस गेल, डैरेन सैमी से पहले दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स तक अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें