पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया है। कनेरिया ने कहा है कि भारत उनका दुश्मन नहीं है। बल्कि, वो लोग उनके दुश्मन हैं, जो धर्म के आधार पर लोगों को भड़काते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शाहिद अफरीदी से कहा है कि अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं तो कभी भारतीय मीडिया में जाकर कोई बयान न दें। अफरीदी ने कहा था कि दानिश कनेरिया दुश्मन देशों में जाकर उनके खिलाफ ऐसी बयानबाजी करते हैं, जो धार्मिक भावनाएं भड़काती हैं। इसके जवाब कनेरिया ने यह बात कही है।
दानिश कनेरिया ने अफरीदी के बयान से जुड़ी एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा "भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काते हैं। अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं तो कभी किसी भारतीय मीडिया चैनल में न जाएं।" इसके बाद अपने ही ट्वीट पर कमेंट करते हुए दानिश कनेरिया ने लिखा कि जब उन्होंने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई थी, तो धमकी दी गई थी कि उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा।