न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर और कप्तान
डेनियल विटोरी का कहना है कि
टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को इतना घातक गेंदबाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने उनके आत्मविश्वास भरने का काम किया, जिसका परिणाम है कि वह अब वन-डे में कमाल की गेंदबाजी करने लगे हैं।
बता दें कि विटोरी
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच हैं, विराट कोहली कप्तान और चहल भी उसी टीम से खेलते हैं। विटोरी फिलहाल स्विट्जरलैंड में सेंट मोरित्ज आइस क्रिकेट खेल रहे हैं। वहां प्रेस बात करते हुए उन्होंने कहा कि
चहल बहादुर गेंदबाज हैं, जो हर वन-डे में होना आसान नहीं होता है। यह तब और कठिन हो जाता है जब आप बेंगलुरु के चिन्नास्वामी जैसे बल्लेबाजों के मददगार छोटे मैदान पर इतने आईपीएल मैच खेलते हों।
उन्होंने कहा कि चहल हमेशा बल्लेबाज को आउट करने के लिए जाते हैं और उनके अंदर यह सहास कोहली ने भरा है। चहल ने द. अफ्रीका के खिलाफ अब तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।
विटोरी ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह इतने बड़े खिलाड़ी होकर भी सामने वाली की बात सुनते हैं और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं और सच कहूं तो मुझे उनकी यह दोनों बात बहुत पसंद है।