फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: रवि बिश्नोई के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद हुआ जबरदस्त डांस, देखिए उनके घर के बाहर कैसा था नजारा

Sat, 29 Jan 2022 08:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में जगह दी गई है। टीम इंडिया में रवि के चयन के बाद उनके घर के बाहर जश्न का माहौल था। बैंड-बाजे के साथ उनके चाहने वाले डांस कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
रवि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 साल के रवि बिश्नोई को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। रवि के भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है। उन्हें बाधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है और बैंड-बाजा लेकर रवि के चाहने वाले उनके घर के बाहर डांस कर रहे हैं। रवि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले जोधपुर के पहले क्रिकेटर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में बिश्नोई  खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन


जोधपुर के बिरामी गांव में रहने वाले रवि के पिता मांगीलाल शिक्षक और मां शिवरी देवी गृहिणी हैं। रवि के पिता के अनुसार उन्हें बचपन से ही क्रिकेट प्रति बहुत लगाव था। गांव में वह खेत में क्रिकेट खेला करते थे, फिर जोधपुर की गलियों में खेले। बाद में प्रद्धुत सिंह की स्पाटर्न एकेडमी में दाखिला लिया। यहां उनके खेल में निखार आया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 


लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं रवि
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वह केएल राहुल की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके हैं। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।  2020 आईपीएल में पंजाब ने रवि को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। वहीं, 2021 आईपीएल में रवि के नाम नौ मैचों में 12 विकेट रहे। इस लीग में उनकी इकोनॉमी रेट 6.95 है।
विज्ञापन


छह फरवरी से शुरू होगी वेस्टइंडीज सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है। भारत का पहला मैच छह फरवरी, दूसरा मैच नौ फरवरी और तीसरा मैच 11 फरवरी को होगा। ये सभी मैच गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 16 फरवरी को पहला टी-20, 18 फरवरी को दूसरा टी-20 और 20 फरवरी को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें