फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल स्टेन ने मोहम्मद शमी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Mon, 18 Nov 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मोहम्मद शमी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, स्टेन ने यह बात ट्विटर पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा। यूजर ने पूछा कि उनके अनुसार अभी कौन सा गेंदबाज दुनिया में सबसे बेहतरीन है। इसके जवाब में स्टेन ने शमी का नाम लिया। स्टेन ने कहा, 'मौजूदा फॉर्म के साथ शमी।' 
विज्ञापन

3 of 5
mohammad shami
बता दें कि मोहम्मद शमी नवंबर 2017 के बाद से अब तक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले दो सालों में 17 की औसत से 20 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं। एक टेस्ट की दूसरी पारी में नवंबर 2017 से 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सभी गेंदबाजों में शमी का बेस्ट स्ट्राइक रेट 32.2 है।

4 of 5
mohammed shami
29 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दोनों पारियों में कुल मिलाकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में शमी ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उना इकॉनमी 2.07 का, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 1.93 की इकॉनमी के साथ विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shami
शमी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में आठ स्थानों की लंबी छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 790 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव 877 और जसप्रीत बुमराह 832 अंक हासिल कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें