फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 5 सबसे महंगी शराब, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Mon, 18 Nov 2019 09:14 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है बावजूद इसके दुनिया में बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हैं। प्रतिबंधों और नसीहतों के डर से कुछ लोग छिप कर पीते हैं तो कुछ लोग खुलेआम पीते हैं। शराब के दाम पीने वाले की हैसियत का पैमाना होते हैं। बड़े-बड़े दिग्गज अपने घर के मेहमानों के सामने महंगी से महंगी शराब परोसते हैं। ताकि उनका रुतबा बढ़े। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महंगी शराबों के दामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पार्टियों में चर्चा का विषय रहती है। 
विज्ञापन

2 of 6
tequiLa ley 925 - फोटो : Tequila Ley 925
इस शराब का नाम है टकीला ले .925।  जिस बोतल में  इसकी पैकेजिंग होती है उसमें 6400 हीरे जड़े होते हैं। इसे मेक्सिको में  सबसे पहले लॉन्च किया गया। लेकिन इसे किसी ने आज तक नहीं खरीदा। तो इस वजह से इसकी असल कीमत का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

3 of 6
Amanda De Brignac Midas - फोटो : सोशल मीडिया
अममांड डी ब्रिगनैक मीडास। इसे दुनिया के सबसे महंगी चैंपेन में गिना जाता है। इसकी बॉटल का बड़ा साइज ऊंची कीमत की एक बड़ी वजह है। इसकी कीमत एक करोड़ चालीस लाख से ज्यादा है।

4 of 6
diva vodka - फोटो : सोशल मीडिया
ये है डीवा वॉडका। कहते हैं ये नेलपॉलिश सी टेस्ट करती है।  इसकी बॉटल के अंदर बीचोबीच स्वरोस्की के क्रिस्टल लगे होते हैं। इन क्रिस्टल्स को ड्रिंक में मिलाकर पिया भी जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
dalmore 62 whisky - फोटो : सोशल मीडिया
इसका नाम है डैलमोर 62।  इसे दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की माना जाता है। ये इतनी महंगी कि आज तक इसकी केवल बारह बोतलें ही बनाई गई हैं। कीमत- एक करोड़ चालीस लाख से भी ज्यादा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
penfolds ampoule - फोटो : Social media
पेनफोल्ड्स एम्पूल। ये सबसे महंगी रेड वाइन है। पेन की शेप जैसी बॉटल में आने वाली ये वाइन एक करोड़ ग्यारह लाख तक की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें