स्टेन इस साल मार्च के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेले है। स्टेन पहली बार बीबीएल में खेलेंगे। इससे पहले, एबी डिविलियर्स और क्रिस मोरिस इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। बता दें कि स्टेन को बीबीएल में खेलने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से अनापत्ति प्रमाण पत्र लगेगा क्योंकि वे उसके अनुबंधित खिलाड़ी हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट लेने वाले स्टेन ने कहा, मेरे लिए देश सबसे पहले आता है और मैं पूरे करियर के दौरान देश को महत्व देता रहा। इसके चलते एक बार फिर देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात होगी लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो मैं दक्षिण अफ्रीका में बाहर बैठकर मैच नहीं देखूंगा। यदि ऐसा होता है तो मैं वापस लौटकर मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलना चाहूंगा।