फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बनेंगे दुश्मन, धवन के लिए तैयार 'स्टेनगन'

Wed, 25 Sep 2013 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन और डेल स्टेन आईपीएल टीम सनराइजर्स के लिए एक साथ खेलते हैं लेकिन स्टेन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धवन का सामना करना चाहते हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज स्टेन ने कहा कि यदि भारत दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर आता है तो उन्हें धवन से भिड़ंत का इंतजार रहेगा।

हालांकि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। बीसीसीआई की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम सभा बैठक में दौरे को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी स्टेन ने कहा, "शिखर इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। उनसे उस समय स्पर्धा करने का अलग ही मजा होगा जब मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। शिखर मेरे अच्छे दोस्त हैं और बहुत अच्छे बल्लेबाज भी। मुझे लगता है कि दो अच्छे दोस्तों के बीच मुकाबला और भी रोमांचक होगा।"
विज्ञापन


स्टेन ने भारत के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 53 विकेट लिए हैं। 2010-11 में आखिरी बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था जिसमें स्टेन ने सबसे अधिक विकेट लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी होगी यदि भारत दक्षिण अफ्रीका आता है। दोनों ही टीमों के बीच मैच हमेशा रोमांचक होता है।"

चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे स्टेन ने फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप सीधे ही खेल के लंबे प्रारूप में खेलना चाहेंगे। मैं धीरे-धीरे खेल में वापसी करने का प्रयास कर रहा हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें