फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC Qualifiers: वनडे विश्व कप में श्रीलंका का खेलना तय, बचे हुए एक स्थान के तीन दावेदार; देखें अंक तालिका

Tue, 04 Jul 2023 05:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए मेजबान भारत सहित आठ टीमें रैंकिंग के आधार पर पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में जगह बनाने के साथ श्रीलंका ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बना ली है। अब आखिरी स्थान के लिए तीन टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं।
 
विज्ञापन
जिम्बाब्वे वनडे विश्व कप 2023 में शामिल होने वाली आखिरी टीम बन सकती है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 का क्वालिफायर राउंड जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीमें इसी साल भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में खेलेंगी। क्वालिफायर राउंड में 10 टीमें शामिल थीं, लेकिन ग्रुप स्टेज के बाद चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। फिलहाल सुपर सिक्स राउंड खेला जा रहा है और यहां हारने के साथ ही वेस्टइंडीज और ओमान की टीम भी विश्व कप से बाहर हो गई हैं। वहीं, श्रीलंका की टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इस टीम का फाइनल खेलना तय है। इस लिहाज से श्रीलंका भारत में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब एकमात्र स्थान के लिए तीन दावेदार हैं। जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच जंग में जिम्बाब्वे का दावा सबसे मजबूत है और यह विश्व कप 2023 में शामिल होने वाली 10वीं टीम बन सकती है।
विज्ञापन


भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए मेजबान भारत सहित आठ टीमें रैंकिंग के आधार पर पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में जगह बनाने के साथ श्रीलंका ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बना ली है। अब आखिरी स्थान के लिए तीन टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं।

जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप क्वालिफायर 2023 टूर्नामेंट का सुपर सिक्स चरण चल रहा है। प्रारंभिक दौर के दोनों समूहों की शीर्ष तीन टीमों- ग्रुप ए से जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्ट इंडीज, और ग्रुप बी से ओमान, श्रीलंका और स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप क्वालिफायर सुपर सिक्स अंक तालिका
स्थान. टीम मैच जीते हारे अंक रन रेट
1 श्रीलंका (Q) 4 4 0 8 1.817
2 जिम्बाब्वे 4 3 1 6 0.030
3 स्कॉटलैंड 3 2 1 4 0.188
4 नीदरलैंड्स 4 2 2 4 0.180
5 वेस्ट इंडीज (E) 3 0 3 0 −0.510
6 ओमान (E) 4 0 4 0 −2.342

सुपर सिक्स चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें वनडे विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में पहुंचेंगी और वनडे विश्व कप में जगह बनाएंगी। क्वालिफायर राउंड के फाइनल मैच के नतीजे का इस पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन


वनडे विश्व कप क्वालिफायर सुपर सिक्स शेड्यूल और परिणाम
29 जून - जिम्बाब्वे बनाम ओमान - जिम्बाब्वे 14 रन से जीता
30 जून - नीदरलैंड बनाम श्रीलंका - श्रीलंका 21 रन से जीता
1 जुलाई - वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड - स्कॉटलैंड 7 विकेट से जीता
2 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - श्रीलंका 9 विकेट से जीता
3 जुलाई - नीदरलैंड बनाम ओमान - नीदरलैंड 74 रन से जीता
4 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड
5 जुलाई - वेस्टइंडीज बनाम ओमान
6 जुलाई - नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड
7 जुलाई - श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज
9 जुलाई - फाइनल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें