फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025: नन्हे प्रशंसक के ढोल की थापों पर जमकर थिरकीं विश्वकप विजेता कप्तान हरमन, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Fri, 07 Nov 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अब सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के जश्न से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहें जिन पर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
नन्हे प्रशंसक ने बजाया ढोल, भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया भांगड़ा - फोटो : harman_star29 (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 का समापन हो गया। भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अब सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के जश्न से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहें जिन पर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

नन्हे प्रशंसक ने बजाया ढोल...
इन्हीं में से एक वीडियो भारतीय महिला टीम के नन्हे प्रशंसक का है, जिसके ढोल की थापों पर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं। उनके साथ हरलीन देओल ने भी जमकर भांगड़ा किया और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। प्रशंसकों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।


विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
धोनी, कपिल और रोहित के क्लब में शामिल हुईं हरमन
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला वर्ल्ड कप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें