बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अचानक भारत दौरा रद्द किए जाने के बाद बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) से अपनी टीम को भारत भेजने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने वनडे सीरीज खेलने के वास्ते हामी भर दी।
आनन-फानन में तैयार किए गए कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी, जिसमें श्रीलंका की टीम भारत-ए के साथ एक अभ्यास मैच खेलेगी। सीरीज के सभी पांचों मैच डेनाइट होंगे।
इसके बाद सीरीज का पहला वनडे मैच कटक में 2 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि अंतिम मैच 16 नवंबर को होगा।