फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफे में मिली विराट कोहली को ये दमदार कार

Thu, 11 May 2017 11:11 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली की कारों के कलेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है। दरअसल विराट ने इस कार को अपने कलेक्शन में शामिल नहीं किया बल्कि कार ने विराट को शामिल किया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को ऑडी परिवार में शामिल कर लिया है। कंपनी ने विराट को ऑडी क्यू 7 गिफ्ट के तौर पर दी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस मौके पर ऑडी इंडिया के मुखिया राहिल अंसारी ने विराट को इस कार की चाभी सैंपी। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को सफेद रंग की शानदार ऑडी क्यू 7 गिफ्ट के तौर पर दी गई। 

4 of 5
विराट कोहली ने इस मौके पर कहा कि मैं हमेशा से ऑडी का लॉयल कस्टमर रहा हूं। ऑडी न केवल एक ब्रांड है बल्कि इसकी कारें अपने आपमें संपूर्ण पैकेज होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया गया है। जो कार को 249 हॉर्सपावर की ताकत और 600 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कार महज 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की अधिकत्म रफ्तार 234 किमी प्रति घंटे की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें