फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH IPL 2022 Live Streaming: हैदराबाद और चेन्नई को पहली जीत की तलाश, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Sat, 09 Apr 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई और हैदराबाद की टीम को पहली जीत की तलाश है। चेन्नई लगातार तीन और हैदराबाद दो मैच जीत चुकी है। दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। 
 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में 2022 में चेन्नई का चौथा मैच हैदराबाद के खिलाफ है। दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। चार बार की चैंपियन चेन्नई लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दो मैच हारकर आखिरी स्थान पर बनी हुई है। दोनों टीमों को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है और इस मैच में किसी एक टीम की हार का सिलसिला खत्म होगा। 
विज्ञापन


दोनों टीमों की बल्लेबाजी कमजोर है और इसी का नुकसान उन्हें मैच हार कर उठाना पड़ा रहा है। हालांकि, गेंदबाजी के मामले में ये दोनों ही टीमें बहुत दमदार नहीं हैं। चेन्नई ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य बनाने के बाद मैच गंवा दिया था। वहीं हैदराबाद के पहले ही मैच में राजस्थान ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि, दोनों टीमों में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला? 
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला नौ अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे होगा और पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें