फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH, Navi Mumbai Weather: चेन्नई और हैदराबाद के मैच में कैसी रहेगी पिच, दोपहर में कैसा रहेगा मौसम

Sat, 09 Apr 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई जीत हासिल कर लगातार चौथी हार से बचना चाहेगी। यह मैच हारने वाली टीम अंकतालिका में आखिरी पायदान पर चली जाएगी। दोनों टीमें इससे बचना चाहेंगी। हालांकि, हैदराबाद पहले ही 10वें नंबर पर है।  
 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में 2022 में हैदराबाद की तीसरा मैच चेन्नई के खिलाफ होगा। ये दोनों टीम इस सीजन अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। हैदराबाद लगातार दो मैचों में बड़ी हार के बाद अंक तालिका में आखिरी स्थान पर बना हुआ है। वहीं चार बार की चैंपियन चेन्नई लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दोनों टीमों को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है और इस मैच में किसी एक टीम की हार का सिलसिला खत्म होगा। यह मैच हारने वाली टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहेगी। 
विज्ञापन


मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच दोपहर में होगा। ऐसे में ओस का असर मैच में नहीं होगा। गर्मी से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। 

कैसा रहेगा मौसम
शनिवार के दिन नवी मुंबई का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं नमी 53  फीसदी के करीब होगी। हवा की गति 11 से 13 किलोमीटर के करीब रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है। टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। 

कैसी रहेगी पिच
मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है। यहां गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है और सही टप्पे पर गेंदबाजी करने पर बल्लेबाजों को परेशानी होती है, लेकिन खराब लाइन लेंथ पर यही उछाल बल्लेबाजों को मदद करता है और बड़े शॉट लगाने में भी आसानी होती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैदान में 170 तक का स्कोर अच्छा होगा।  
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें