फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI: ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के कप्तान ने खुद खोला राज

Mon, 24 Mar 2025 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

स्पिनरों के प्रदर्शन पर ऋतुराज ने कहा, 'हमारे स्पिनरों ने शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी की। खलील अहमद पिछले दो तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रह हैं, वह अनुभवी हैं।'
विज्ञापन
ऋतुराज और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। 156 रन के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस सीजन सीएसके के लिए सबसे चौंकाने वाली चीज कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना है। पिछले सीजन तक वह ओपनिंग कर रहे थे। हालांकि, नए रोल में भी ऋतुराज खूब जमे और 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जीत के बाद ऋतुराज ने कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना टीम की जरूरत है। 
विज्ञापन


VIDEO: मुंबई इंडियंस के 24 साल के उभरते सितारे विग्नेश पुथुर से खास अंदाज में मिले धोनी, पीठ भी थपथपाई, देखें

ऋतुराज ने खोला राज

मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मेरे आउट होने के बाद मुकाबला तनावपूर्ण हो सकता था। कभी कभार मैच करीबी हो जाते हैं, लेकिन जीत से खुश हूं।' उन्होंने अपने तीसरे नंबर पर उतरने के बारे में कहा, 'मेरा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना टीम की जरूरत है। इससे नई टीम को संतुलन मिलता है क्योंकि राहुल त्रिपाठी शीर्ष पर आक्रामक होकर खेल सकते हैं।'

स्पिनरों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'हमारे स्पिनरों ने शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी की। खलील अहमद पिछले दो तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रह हैं, वह अनुभवी हैं।' उन्होंने कहा, 'नूर ‘एक्स फैक्टर’ है, उसका टीम में होना हमारे लिए अच्छा है। धोनी हमेशा की तरह हमारे लिए वैसे ही हैं, वह इस साल ज्यादा फिट हैं और नेट में काफी छक्के लगा रहे हैं।'

Video: मैदान पर दिखा एमएस धोनी-दीपक चाहर का याराना, हाथ मिलाने आए पूर्व साथी के साथ थाला ने ऐसे किया मजाक
विज्ञापन

नूर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

नूर अहमद को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद नूर ने कहा, 'दुनिया भर में खेलना अच्छा है, लेकिन सीएसके के लिए खेलना विशेष है। मेरा पसंदीदा विकेट सूर्यकुमार यादव का रहा जिसमें माही भाई (धोनी) की स्टंपिग शानदार रही। स्टंप के पीछे माही भाई का होना शानदार है।' मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, 'हमारा स्कोर 15-20 रन कम रह गया, लेकिन खिलाड़ियों ने गजब का जज्बा दिखाया। विग्नेश पुथुर का डेब्यू अच्छा रहा। ऋतुराज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।'

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर नूर अहमद  (18 रन देकर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई की टीम मुंबई को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन पर रोकने में कामयाब रही थी। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन और दीपक चाहर ने 28 रन (नाबाद) की पारी खेली। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। सीएसके की ओर से नूर के अलावा खलील अहमद ने तीन विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। जवाब में रचिन रवींद्र के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक और ऋतुराज की कप्तानी पारी से चेन्नई की टीम जीतने में कामयाब रही। रचिन 45 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने 17 रन बनाए। धोनी नाबाद रहे और दो गेंद खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। चेन्नई का अगला मुकाबला 28 मार्च को चेपॉक में आरसीबी से होगा, जबकि मुंबई की टीम 29 मार्च को गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में भिड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें