फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 17 साल बाद RCB ने चेपॉक में इतिहास दोहराया, द्रविड़ के नक्शेकदम पर चले रजत पाटीदार, अजब संयोग देखें

Sat, 29 Mar 2025 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
रजत पाटीदार-राहुल द्रविड़ - फोटो : ANI-RCB (INSTARGRAM- SCREENGRAB)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 50 रन से हराकर चेपॉक का किला भेद दिया। आरसीबी ने यहां दूसरी बार सीएसके को हराया है। इससे पहले उन्हें 17 साल पहले यानी 2008 में जीत मिली थी। उस वक्त आरसीबी का नेतृत्व राहुल द्रविड़ कर रहे थे। वहीं, चेन्नई की कमान धोनी के हाथों में थी। हम यहां आपको दोनों मैचों से जुड़े अजब संयोग के विषय में बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

रजत पाटीदार-राहुल द्रविड़ - फोटो : ANI-RCB (INSTAGRAM-SCREENGRAB)
1. टीम की कमान मध्य प्रदेश में जन्मे खिलाड़ियों ने संभाली

आईपीएल के पहले सत्र में आरसीबी की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में थी। उस वक्त टीम ने सीएसके को उनके घर में 14 रन से हराया था। इस सत्र में टीम की अगुआई रजत पाटीदार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्म भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में हुआ है। अब पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने सीएसको को पटखनी दे डाली।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी से हारने के बाद CSK के कोच फ्लेमिंग की सफाई, कहा- हमें कमतर नहीं आंके, टीम में है दम

रजत पाटीदार-राहुल द्रविड़ - फोटो : ANI-RCB (INSTAGRAM-SCREENGRAB)
2. दोनों मैचों में कप्तानों ने बनाया सर्वाधिक स्कोर

2008 में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 120.51 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके लगाए और जीत की नींव रखी। ऐसा ही कुछ शनिवार को खेले गए मुकाबले में हुआ। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

स्टीफन फ्लेमिंग-रचिन रवींद्र - फोटो : ANI
3. चेन्नई के लिए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने सर्वाधिक रन बनाए

17 साल पहले खेले गए मैच में आरसीबी के खिलाफ स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने 40 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। दिलचस्प बात यह है कि 2025 में खेले गए मुकाबले में भी न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने ही चेन्नई के लिए सर्वाधिक 41 रन बनाए। 
विज्ञापन

धोनी, रैना और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI/ANI
4. चेन्नई ने दोनों मैचों में आठ-आठ विकेट गंवाए

इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रजत पाटीदार की 51 रनों की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और 50 रन से यह मैच हार गई है। दिलचस्प बात यह है कि 2008 में भी सीएसके ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट ही गंवाए थे। यह किसी संयोग से कम नहीं है। उस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी थी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'समझ नहीं आता धोनी देर से मैदान पर क्यों आते हैं?' चेन्नई की हार के बाद फूटा वॉटसन का गुस्सा, जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें