2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्क्वॉड में शामिल किए गए झारखंड के मोनू सिंह को पहली बार आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। छोटे कद के मध्यम गति के तेज गेंदबाज के अलावा कीवी स्पिनर ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर भी आज सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं उन्हें जोश हेजलवुड का स्थान लिया है।
- बल्लेबाज: अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन
- विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
- ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, सैम करन
- गेंदबाज: दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, मोनू सिंह
आरसीबी अगर आज का मैच जीत जाएगी तो 16 अंक के साथ न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी। हालांकि विराट सेना को अपने नेट रनरेट में सुधार की आवश्यकता है। कोहली की टोली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार दो जीत दर्ज कर शानदार लय में है। मैच में श्रीलंका के पेसर इसुरु उडाना की जगह इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को मौका मिला है। यानी वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के साथ दुबई की धीमी पिच पर बैंगलोर कमाल कर सकती है।
- बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, गुरकीरत सिंह
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, मोइन अली, वॉशिंगटन सुंदर
- गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी