फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvCSK: दो साल तक बेंच पर बिठाने के बाद धोनी ने आज इस खिलाड़ी को दिया मौका

Sun, 25 Oct 2020 03:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोनू सिंह - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
विज्ञापन

आईपीएल की तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा सत्र में हर विभाग में संघर्ष कर रही है। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताने के लिए टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना भी हुई। सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवा ऋतुराज गायकवाड़ और नारायण जगदीशन को अंतिम 11 में शामिल किया गया था, आज आरसीबी के खिलाफ भी एक और युवा खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है। दूसरी ओर अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज आरसीबी आज का मैच जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।

विज्ञापन

 

 

CSK की प्लेइंग इलेवन

2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्क्वॉड में शामिल किए गए झारखंड के मोनू सिंह को पहली बार आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। छोटे कद के मध्यम गति के तेज गेंदबाज के अलावा कीवी स्पिनर ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर भी आज सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं उन्हें जोश हेजलवुड का स्थान लिया है।
 
  • बल्लेबाज: अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन
  • विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
  • ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, सैम करन
  • गेंदबाज: दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, मोनू सिंह

RCB की प्लेइंग XI

आरसीबी अगर आज का मैच जीत जाएगी तो 16 अंक के साथ न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी। हालांकि विराट सेना को अपने नेट रनरेट में सुधार की आवश्यकता है। कोहली की टोली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार दो जीत दर्ज कर शानदार लय में है। मैच में श्रीलंका के पेसर इसुरु उडाना की जगह इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को मौका मिला है। यानी वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के साथ दुबई की धीमी पिच पर बैंगलोर कमाल कर सकती है।
 
  • बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, गुरकीरत सिंह
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, मोइन अली, वॉशिंगटन सुंदर
  • गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी
     
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें