फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs PBKS: चेन्नई को पहली जीत की तलाश, पंजाब के खिलाफ करना चाहेंगे वापसी, मयंक की टीम पिछला मैच भुलाना चाहेगी

Sun, 03 Apr 2022 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब किंग्स की टीम में कुछ बिग हिटर मौजूद हैं लेकिन वे केकेआर के खिलाफ चूक गये। छह विकेट की हार के बाद टीम विजयी लय में वापसी करने के लिए बेताब होगी और उम्मीद करेगी कि उसके बल्लेबाज इसमें योगदान दें।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का अभी तक आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में केकेआर से हारने के बाद टीम को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स से भी हार झेलनी पड़ी। गत चैंपियन को वापसी कराने के लिए कप्तान रवींद्र जडेजा चाहेंगे कि टीम रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ कई चीजों में सुधार करे। शुरुआती मैच में जहां बल्लेबाजी विफल रही, वहीं दूसरे मैच में ओस ने गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं और वह 200 से ज्यादा रन का बचाव भी नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
टॉस मैच के नतीजों में अहम भूमिका निभा रहा है तो दूसरी पारी में ओस के कारण टीमें लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प चुन रही हैं। ऐसे में सीएसके उम्मीद करेगी कि वे गीली गेंद से गेंदबाजी करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहें। सीएसके गेंदबाजी आक्रमण को भी तेज गेंदबाज दीपक चाहर और एडम मिल्ने और क्रिस जॉर्डन की कमी महसूस हो रही है। चेन्नई को प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों पर लगाम लगाने के लिए कसी गेंदबाजी करनी होगी। वहीं कप्तान जडेजा को भी अपनी अच्छी लय हासिल करनी होगी। 

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस।

वहीं पंजाब किंग्स की टीम में कुछ बिग हिटर मौजूद हैं, लेकिन वे केकेआर के खिलाफ चूक गए। छह विकेट की हार के बाद टीम विजयी लय में वापसी करने के लिए बेताब होगी और उम्मीद करेगी कि उसके बल्लेबाज इसमें योगदान दें। मयंक अग्रवाल, शिखर धवन और भानुका राजपक्षे शीर्ष क्रम में मौजूद हैं तो पंजाब प्रतिद्वंद्वी टीम के आक्रमण पर आसानी से दबदबा बना सकता है। ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान भी गेंद बाहर पहुंचाने में मशहूर हैं और उन्हें अधिक निरंतरता से फिनिशर की भूमिका निभाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब ने कागिसो रबाडा को अपने आक्रमण में शामिल किया था लेकिन आंद्रे रसेल के खिलाफ कोई भी गेंदबाज काम नहीं आ सका। इसलिए उन्हें जल्द ही एकजुट होकर सही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होगी। दो स्पिनरों राहुल चाहर और हरप्रीत बरार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और मैच के नतीजे में ये अहम कारक हो सकते हैं।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें