फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuzvendra Chahal Hat-Trick: चहल की फिरकी में फंसे CSK के बल्लेबाज, IPL में ली दूसरी हैट्रिक; युवराज की बराबरी

Wed, 30 Apr 2025 09:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

34 वर्षीय गेंदबाज चहल ने इस मुकाबले में अपनी फिरकी का जाल बिछाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को फंसा लिया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
चहल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूदा आईपीएल सत्र में घातक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में बड़ा कारनामा कर दिया। इस ओवर में चहल ने कुल चार विकेट लिए जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। यह उनकी आईपीएल में दूसरी हैट्रिक है। इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। पूर्व खिलाड़ी ने 2009 में दो बार हैट्रिक ली थी। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008, 2011 और 2013 में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन

पंजाब के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज
34 वर्षीय गेंदबाज चहल ने इस मुकाबले में अपनी फिरकी का जाल बिछाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को फंसा लिया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सैम करन और अमित मिश्रा की बराबरी कर ली। दोनों ने एक-एक बार आईपीएल में इस टीम के लिए हैट्रिक ली है। इस मामले में शीर्ष पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दो बार हैट्रिक ली है।

पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
2- युवराज सिंह
1-अक्षर पाटे
1 - सैम करन
1 - युजवेंद्र चहल

सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बने चहल
इस मुकाबले में चहल ने अपने कोटे के कुल तीन ओवर गेंदबाजी की और चार विकेट हासिल किए। उन्होंने चेन्नई को चारों झटके पारी के 19वें ओवर में ही दिए। इसी के साथ वह एक ओवर में चार विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने अमित मिश्रा और आंद्रे रसेल की बराबरी कर ली। दोनों ने क्रमश: 2013 और 2022 में यह कारनामा किया था। चहल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ओवर में चार विकेट ले चुके हैं। अब उनके नाम सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने नौ बार किसी मुकाबले में चार विकेट हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
9 - युजवेंद्र चहल
8 - सुनील नरेन
7 - लसिथ मलिंगा
6 - कगिसो रबाडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें