शानदार फॉर्म में हैं चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई
चार बार की आईपीएल चैंपियन शानदार फॉर्म में हैं और गेंदबाजी आक्रमण में वैरिएशन की मौजूदगी से वह चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं, जिनका आत्मविश्वास वैसे ही गिरा हुआ है। शारजाह पर विकेट के धीमा होने से चीजें बदलती हुई दिख रही हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के लाइन में क्विंटन डीकॉक अच्छी फॉर्म में हैं जबकि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी अच्छा किया।
मुंबई की गेंदबाजी इकाई भी अच्छी
इतना ही नहीं कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की ‘पावर हिटिंग’ ने भी तब मुंबई को बचाया जब उसके बड़े खिलाड़ी नहीं चले। क्रुणाल पंड्या ने भी कुछ अहम योगदान दिया और लेग स्पिनर राहुल चाहर के साथ कसी गेंदबाजी की। मुंबई की गेंदबाजी इकाई अच्छा कर रही है लेकिन थिंक टैंक जेम्स पैटिनसन को नाथन कूल्टर नाइल की जगह लाने के बारे में सोच सकता है जो खर्चीले साबित हुए हैं। शुक्रवार को मैच में दो अंक से रोहित शर्मा की टीम प्ले आफ स्थान पक्का करने के करीब पहुंच जाएगी जबकि सुपर किंग्स अब तक के खराब सत्र का अंत अच्छी तरह करना चाहेगी जिसके पास अगर मगर से अब भी मौका है।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।